इराक के पूर्व फुटबॉलर की संक्रमण से मौत, यहां 2.86 लाख मरीज; दुनिया में 2.89 करोड़ केस https://ift.tt/33qux0C
कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 2 करोड़ 89 लाख 38 हजार 95 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 9 लाख 24 हजार 558 लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि 2 करोड़ 8 लाख 5 हजार 760 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/39bx8wZ से लिए गए हैं।
इराक में 1970 और 1980 के दशक में सबसे प्रशिद्ध फुटबाल स्टार में से एक नदीम शाकर की कोरोना से मौत हो गई। 63 साल के शाकर इराक की फुटबाल टीम में बेहतरीन डिफेंडर रहे। वह इराक की नेशनल टीम के कोच भी रहे। शुक्रवार को इरबिल शहर के एक लोकल हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर राष्ट्रपति बरहम सालिह ने भी दुख जताया है। इराक में अब तक कोरोना के 2 लाख 86 हजार 778 मामले सामने आ चुके हैं और 7941 लोगों की मौत हो चुकी है।
इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
| अमेरिका | 66,76,601 | 1,98,128 | 39,50,354 |
| भारत | 47,51,788 | 78,614 | 36,99,306 |
| ब्राजील | 43,15,858 | 1,31,274 | 35,53,421 |
| रूस | 10,57,362 | 18,484 | 8,73,535 |
| पेरू | 7,22,832 | 30,593 | 5,59,321 |
| कोलंबिया | 7,08,964 | 22,734 | 5,92,820 |
| मैक्सिको | 6,63,973 | 70,604 | 4,67,525 |
| साउथ अफ्रीका | 6,48,214 | 15,427 | 5,76,423 |
| स्पेन | 5,76,697 | 29,747 | उपलब्ध नहीं |
| अर्जेंटीना | 5,46,481 | 11,263 | 4,09,771 |
ब्राजील: 24 घंटे में 814 की मौत
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 814 मरीजों ने दम तोड़ा है। इस दौरान 33 हजार 523 नए मामले भी आए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 43 लाख 15 हजार 687 हो गई है। अभी तक 1 लाख 31 हजार 210 लोगों ने दम तोड़ा है।
यहां के साउ पाउलो और रियो डि जेनेरियो में संक्रमण ज्यादा है। इन राज्यों के समुद्र तटों पर भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरे जरूरी नियमों का पालन भी नहीं हो रहा।
फ्रांस: एक दिन में 10 हजार से ज्यादा
फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 10,561 नए मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 3 लाख 73 हजार 911 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 30 हजार 910 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में जुलाई के बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ा है। प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने कहा- यहां वायरस अभी और कई महीने रहेगा और हमें इसके साथ जीना होगा। कास्टेक्स संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद एक हफ्ते सेल्फ क्वारैंटाइन में रहे थे। हालांकि, उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bTvq5G
कोई टिप्पणी नहीं
Please do not enter any spam link in the comment box.